ANZAC Centenary 2014-2018: Sharing Victoria's Stories

आप किसका स्मरण करेंगे?

who collage landscape

25 अप्रैल, ANZAC Day (एनजेक डे) 1915 में इस दिन ऑस्ट्रेलिया और न्यू ज़ीलैंड के सैन्य-बलों का गैलिपोली की ज़मीन पर पहुँचने की याद दिलाता है। ANZAC Day पर, विक्टोरिया उन सभी का स्मरण करता है जिन्होंने न केवल प्रथम विश्व युद्ध में बल्कि पूरी पिछली शताब्दी के दौरान संघर्षों और संचालनों में भी भाग लिया। हम उन लोगों का स्मरण करते हैं जिन्होंने इनमें सेवा की और स्वयं को अर्पण किया, और हम उन सब लोगों का भी स्मरण करते हैं जो युद्ध और संघर्षों से प्रभावित हुए हैं।

भले ही आपका परिवार यहाँ सौ वर्षों या हजारों वर्षों से रहता आया हो, या फिर भले ही आप अभी-अभी यहाँ आए हों – ANZAC Day सभी विक्टोरियाई लोगों के लिए एक स्मरणीय दिवस है।

चाहे मेलबोर्न की ‘श्राइन ऑफ रिमेम्ब्रेंस’ पर ‘डॉन सर्विस’ हो या किसी स्थानीय सामुदायिक सेवा पर एकत्रित होना हो – यह श्रद्धांजलि देने और संपर्क स्थापित करने का समय है।

विक्टोरिया में ANZAC Day से सम्बन्धित समारोह